जमीन का कब्जा दिलवाने आए अधिकारियों के समक्ष किसान ने निगला जहर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2018 08:59 PM

गांव रुपाणा में जमीन का कब्जा दिलवाने आए  प्रशासन के सामने किसान ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर से फरीदकोट  रैफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मुक्तसरः गांव रुपाणा में जमीन का कब्जा दिलवाने आए  प्रशासन के सामने किसान ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर से फरीदकोट  रैफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव रुपाणा में काकू सिंह (50) पुत्र महेंदर सिंह के पास चार एकड़ जमीन है। जिसका अबोहर व मुक्तसर के 2 लोगों के साथ काफी  लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे प्रशासनिक अधिकारी किसान रुपाणा गांव पहुंचे। काकू सिंह ने उक्त अधिकारियों व लोगों को जमीन में दखल देने से रोका। पुलिस कर्मचारियों व नायब तहसीलदार ने जमीन का कब्जा पिंदर सिंह व जगमनदीप सिंह को दिलवाने की कोशिश की। इस दौरान ही किसान काकू सिंह ने पहले से ही हाथ में पकड़ी कीटनाशक दवाई निगल ली। जिस कारण पूरे प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे और वह वहां से भाग खड़े हुए।   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!