Edited By swetha,Updated: 12 Nov, 2018 09:48 AM
फेरूमान चौक में चोरों द्वारा ए.टी.एम. तोड़कर चोरी करने की असफल कोशिश का पता लगा है। जानकारी अनुसार यदि पुलिस की गश्त कर रही पार्टी उस तरफ से न गुजरती तो चोरों ने लूट की घटना को अंजाम दे देना था।
कोटकपूरा (नरिन्द्र, भावित): फेरूमान चौक में चोरों द्वारा ए.टी.एम. तोड़कर चोरी करने की असफल कोशिश का पता लगा है। जानकारी अनुसार यदि पुलिस की गश्त कर रही पार्टी उस तरफ से न गुजरती तो चोरों ने लूट की घटना को अंजाम दे देना था।
सूत्रों अनुसार बीती आधी रात चोर फेरूमान चौक में स्थित मेहंदीरत्ता हैंडलूम के साथ लगे एक ए.टी.एम. का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे को तोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने ए.टी.एम. को तोडऩे की कोशिश की तो उसी समय पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। पुलिस का हूटर सुनकर लुटेरे फरार हो गए।