पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Edited By swetha,Updated: 19 Dec, 2018 09:44 AM

police solve murder case

जिला पुलिस प्रमुख मनजीत सिंह ढेसी एस.एस.पी. के दिशा-निर्देश व तलविंदर सिंह उप-कप्तान पुलिस (स.ड.) की अध्यक्षता में एस.आई. अशोक कुमार मुख्य अफसर थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है।इस संबंधी डी.एस.पी....

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना, दर्दी): जिला पुलिस प्रमुख मनजीत सिंह ढेसी एस.एस.पी. के दिशा-निर्देश व तलविंदर सिंह उप-कप्तान पुलिस (स.ड.) की अध्यक्षता में एस.आई. अशोक कुमार मुख्य अफसर थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है।इस संबंधी डी.एस.पी. तलविंदर सिंह ने बताया कि 6-7 दिसम्बर रात को स्थानीय बस स्टैंड के एंट्री गेट नजदीक सोहन सिंह वासी बधाई का कोई अज्ञात व्यक्ति कत्ल करके मौके से फरार हो गया था।

थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब पुलिस द्वारा मुकद्दमा नं. 208 7 दिसम्बर अधीन धारा 302 आई.पी.सी. थाना सिटी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।डी.एस.पी. ने बताया कि एस.आई. अशोक कुमार प्रमुख थाना अफसर सिटी श्री मुक्तसर साहिब ने मुकद्दमे की गहराई से तफ्तीश करते हुए कत्ल करने वाले मुख्य आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ ङ्क्षबदरी पुत्र चानन भगत वासी गोनियाना रोड श्री मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार किया। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर उससे गहराई से  पूछताछ की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!