Edited By swetha,Updated: 05 Dec, 2018 11:21 AM
पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने के लिए अभियान निरंतर जारी है। इसी लड़ी के अंतर्गत थाना सदर मलोट पुलिस द्वारा 30 किलोग्राम चूरा-पोस्त सहित 2 व्यक्तियों को काबू किया गया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी थ्री-व्हीलर में चूरा पोस्त लेकर जा रहे थे।
मलोट(गोयल): पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने के लिए अभियान निरंतर जारी है। इसी लड़ी के अंतर्गत थाना सदर मलोट पुलिस द्वारा 30 किलोग्राम चूरा-पोस्त सहित 2 व्यक्तियों को काबू किया गया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी थ्री-व्हीलर में चूरा पोस्त लेकर जा रहे थे।
ए.एस.आई. विपन कुमार ने बताया कि गांव मलोट की शूगर मिल के पास जब संदेह के आधार पर एक थ्री-व्हीलर की तलाशी ली गई तो उसमें से 30 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान संतोख सिंह सुपुत्र जग्गा सिंह व मनफूल सिंह सुपुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव औलख के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।