विवाहिता की अपने ही घर में हत्या

Edited By swetha,Updated: 16 Jul, 2019 01:08 PM

पटेल नगर में विवाहिता की अपने ही घर के अंदर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 26 की गली नं.-5 हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के पास सुखविन्द्र सिंह अपनी पत्नी रमनदीप कौर के साथ रह रहा था। यह परिवार दिल्ली से करीब 15 दिन पहले ही यहां...

मलोट/श्री मुक्तसर साहिब(जुनेजा, तनेजा): पटेल नगर में विवाहिता की अपने ही घर के अंदर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 26 की गली नं.-5 हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के पास सुखविन्द्र सिंह अपनी पत्नी रमनदीप कौर के साथ रह रहा था। यह परिवार दिल्ली से करीब 15 दिन पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था और अपना मकान लिया था। 

पुलिस को सूचना मिली कि रमनदीप कौर की उसके घर में ही हत्या हो गई है। उसका मायका मध्य प्रदेश में है। उसका विवाह 6 साल पहले सुखविन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह के साथ हुआ। पति के शराब पीने के कारण दोनों के बीच झगड़ा रहता था। सुखविन्द्र सिंह की बहन परमजीत कौर ने बताया कि उसका भाई शराब पीता था।  उसे उसके भाई ने फोन करके बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो उसने बताया कि रमनदीप कौर कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जब उसने शीशे से देखा तो वह अंदर फर्श पर पड़ी थी।  जब वह अंदर गए तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार का कहना है कि रमनदीप ने आत्महत्या की है।  

‘महिला के पति पर है शक’ 
उधर घटना की सूचना मिलते ही मलोट के डी.एस.पी. भुपिन्द्र सिंह रंधावा व एस.एच.ओ. अतिरिक्त मलकीत सिंह बराड़ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। डी.एस.पी. भुपिन्द्र सिंह रंधावा ने बताया कि उनको शाम 4 बजे इस घटना की सूचना मिली जब वह मौके पर पहुंचे तो सुखविन्द्र सिंह ने शराब पी रखी थी। पुलिस का कहना है कि रमनदीप के सिर व अन्य हिस्सों से खून आदि निकल रहा है। उनका शक महिला के पति पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने रमनदीप के पति सुखविन्द्र सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!