Edited By Kalash,Updated: 29 Aug, 2026 05:33 PM

जैतो पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जैतो (सत्ती): जैतो पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डी.एस.पी. इकबाल सिंह संधू ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में बताया कि आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ लुंगर (ढिलवां कलां), सतवंत सिंह उर्फ जस्सू (सरावां), जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन (ढपई) और रवि सिंह (रामूवाला) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गश्त और चैकिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मुखबिर ने पुलिस को सूचित किया कि इन आरोपियों ने एक संगठित गैंग बनाया हुआ है, जो जैतो शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से मोटरसाइकिलें चुराकर बेचने का धंधा करता है। सूचना यह भी थी कि आरोपी बिना नंबर प्लेट की 2 चोरी की डीलक्स मोटरसाइकिलों के साथ डेलियांवाली गांव क्षेत्र में घूम रहे हैं और उन्हें बेचने के लिए जैतो की तरफ आने वाले हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस. की संबंधित धाराओं के तहत केस नंबर 191 दर्ज कर लिया है। एस.एच.ओ. नवदीप सिंह संधू की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और गहन जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here