महिला की अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Edited By swetha,Updated: 14 Jun, 2019 10:30 AM

molestation case

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और जबरन शारीरिक संबंध कायम करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और जबरन शारीरिक संबंध कायम करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि स्थानीय कोटली रोड निवासी राज कुमार का उनके घर अक्सर आना-जाना था। एक दिन वह बाथरूम में नहा रही थी तो उसने उसकी वीडियो बना ली जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना डाले। इतना ही नहीं, वह उसे अक्सर डराता-धमकाता रहता था और इस दौरान ही वह 2 लाख रुपए भी डराकर ले गया। पहले तो वह बदनामी के डर से चुप रही लेकिन अब उसका लालच बहुत बढ़ गया था और वह धमकियां देने लगा था जिस कारण उसने पुलिस को शिकायत दी। उधर थाना सिटी पुलिस ने राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!