Edited By swetha,Updated: 19 Dec, 2018 11:10 AM
अपने साथियों से मिलकर एक परिवार की महिला सहित अन्य को घायल करने व फायर करने के भगौड़े आरोपी को यहां के पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरजीत सिंह ने अपने साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू करने में सफलता हासिल की है
फरीदकोट(राजन): अपने साथियों से मिलकर एक परिवार की महिला सहित अन्य को घायल करने व फायर करने के भगौड़े आरोपी को यहां के पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरजीत सिंह ने अपने साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू करने में सफलता हासिल की है।
सेवा सिंह मल्ली कप्तान पुलिस इन्वैस्टीगेशन व यादविंदर सिंह बाजवा उप-कप्तान पुलिस के दिशा-निर्देश पर आरोपी गुरमुख सिंह अल्यास भाऊ वासी कोठे देहाती जैतो जो मुकद्दमा नंबर 18 जोकि 25 फरवरी 2014 को इसके विरुध दर्ज किया गया था, में भगौड़ा करार दिया गया था। उस पर अपने साथियों से मिलकर एक परिवार की महिला सहित अन्य को घायल करने व फायर करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
आरोपीइंचार्ज पी.ओ. स्टाफ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया जिस पर अदालत के आदेशों अनुसार उसे ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।