Edited By swetha,Updated: 22 Sep, 2018 09:05 AM
बी.एस.एफ. की 89 बटालियन के हैड कांस्टेबल आत्मा सिंह (45) की जम्मू के नजदीक अखनूर से श्रीनगर जाते हुए सड़क हादसे में अपने एक अन्य फौजी साथी समेत मौत हो गई। उनको ले जा रही गाड़ी किसी अन्य व्हीकल के साथ टकराकर 250 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसके साथ...
कोटकपूरा(नरिन्द्र): बी.एस.एफ. की 89 बटालियन के हैड कांस्टेबल आत्मा सिंह (45) की जम्मू के नजदीक अखनूर से श्रीनगर जाते हुए सड़क हादसे में अपने एक अन्य फौजी साथी समेत मौत हो गई। उनको ले जा रही गाड़ी किसी अन्य व्हीकल के साथ टकराकर 250 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसके साथ चालक समेत तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
आत्मा सिंह को सरकारी सम्मान के साथ फौज के सीनियर अधिकारियों, जिला प्रशासन फरीदकोट, फौजी सिपाहियों, रिश्तेदारों और गण्यमान्य व्यक्तियों की तरफ से नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर उनके पुत्र हुसनप्रीत सिंह की तरफ से उनकी चिता को अग्नि दी गई। इससे पहले साथ आए सीनियर फौज आधिकारियों सुभाष चंद्र, सतनाम सिंह, तहसीलदार रमेश जैन, ए.डी.सी. गुरजीत सिंह, डी.एस.पी. पलविन्द्र सिंह पड्डा, पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़, पटवारी निर्मल सिंह गिल और अन्य ने उसकी मृतक देह पर फूलमालाएं डालकर श्रद्धांजलि दी। फौजी जवानों की तरफ से हवाई फायर कर और मातमी धुनों के साथ उनको श्रद्धांजलि भेंट की गई।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मा सिंह ने नवंबर 2018 में सेवानिवृत्त होना था। उसकी पत्नी, नौजवान बेटी प्रवीन कौर, बेटा हुसनप्रीत सिंह और अन्य रिश्तेदारों का विलाप बर्दाश्त नहीं किया जा रहा था। फौज के सीनियर अधिकारियों ने भरोसा दिया कि लाजिमी कार्रवाई मुकम्मल होने के उपरांत फौजी आत्मा सिंह के बनते सरकारी लाभ परिवार को दिए जाएंगे।