राजीनामे के लिए एकत्रित हुए 2 गुटों में चली गोली, 1 घायल

Edited By swetha,Updated: 15 Jul, 2018 04:13 PM

firing case

नजदीकी गांव कखांवाली में गत दिवस घर में पड़े सामान की तोड़-फोड़ करने व महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में राजीनामे के लिए एकत्रित हुए 2 गुटों में से एक द्वारा फायरिंग करने से एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली चलने कारण घायल हुए व्यक्ति को बङ्क्षठडा के एक...

लंबी/मलोट(जुनेजा): नजदीकी गांव कखांवाली में गत दिवस घर में पड़े सामान की तोड़-फोड़ करने व महिलाओं के साथ मारपीट के मामले में राजीनामे के लिए एकत्रित हुए 2 गुटों में से एक द्वारा फायरिंग करने से एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली चलने कारण घायल हुए व्यक्ति को बङ्क्षठडा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। 

थाना लंबी की पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयानों पर 4 व्यक्तियों विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घायल संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने दर्ज करवाए अपने बयानों में बताया कि गत 10 जुलाई को तरसेम सिंह पुत्र बिक्कर सिंह ने संगत व मंगत नाम के व्यक्तियों के घर में दाखिल होकर महिलाओं की मारपीट की, जिनमें एक महिला गर्भवती थी। इस दौरान उनके घर के सामान की तोड़-फोड़ भी की। 

इस मामले में दोनों गुटों बीच राजीनामा करवाने के लिए गांव की अनाज मंडी में इक_ बुलाया गया था, जिसमें संदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान किसी बात को लेकर नवकिरन सिंह ने संदीप सिंह पर 5 फायर किए व एक गोली संदीप सिंह के पेट में लगी जिसको लंबी सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे बङ्क्षठडा रैफर कर दिया। मामले की जांच कर रहे थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में तरसेम सिंह, नवकिरन सिंह, राजीवर व 1 अज्ञात विरुद्ध मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!