जैतो में किसान नेताओं का धरना जारीः 31 किसानों ने दी गिरफ्तारियां

Edited By Sunita sarangal,Updated: 01 Dec, 2019 12:26 PM

farmers arrested

भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर पंजाब की तरफ से किसानों द्वारा पराली को लगाई आग के कारण पूरे पंजाब में किसानों पर दर्ज किए पुलिस केस...

जैतो(वीरपाल, गुरमीत,जिन्दल): भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर पंजाब की तरफ से किसानों द्वारा पराली को लगाई आग के कारण पूरे पंजाब में किसानों पर दर्ज किए पुलिस केस, जमाबंदी में से लाल एंट्रियों और प्रदूषण विभाग की तरफ से डाले गए जुर्माने रद्द करवाने के लिए थाना जैतो में चल रहे धरने में बीते दिनों गिरफ्तार 50 किसानों को एस.डी.एम. मनदीप कौर जैतो और तहसीलदार जैतो की हाजिरी में पेशी भुगतने के लिए एस.डी.एम. दफ्तर जैतो लाया गया और किसानों की पेशी के बाद उनको फरीदकोट के लिए रवाना कर दिया गया। 
PunjabKesari, farmers arrested
निर्मल सिंह जनरल सचिव श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि किसानों की लगातार अगली गिरफ्तारियों के अंतर्गत जिला श्री मुक्तसर साहिब के 31 किसानों द्वारा गिरफ्तारियां दी जाएंगी और जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक गिरफ्तारियां जारी रहेंगी। किसानों की गिरफ्तारियों के संबंध में भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के प्रांतीय प्रधान जसजीत सिंह डल्लेवाल की एस.डी.एम. जैतो के साथ लंबे समय तक मीटिंग चलती रही। डल्लेवाल ने कहा कि सरकार जब तक किसानों पर दर्ज पर्चे रद्द नहीं करती, उस समय तक यूनियन की तरफ से धरना जारी रहेगा। किसानों की तरफ से गिरफ्तारियां देना जारी रहेगा। 

इस अवसर पर जिला फरीदकोट प्रधान बहोड़ सिंह रुपयांवाला, जिला फरीदकोट के मीत प्रधान नछतर सिंह जैतो, काका सिंह कोटड़ा जनरल सचिव पंजाब, मक्खण सिंह जीता जिला मीत प्रधान बठिंडा, मेजर सिंह बाजाखाना, कश्मीर सिंह मान रोड़ीकपूरा, बलजिन्द्र सिंह बाजाखाना, बख्तौर सिंह सादिक, सुखमंदर सिंह ढिल्लवां ब्लाक कोटकपूरा प्रधान, नछत्तर सिंह जैतो जिला मीत प्रधान फरीदकोट, इंद्रजीत सिंह घनिया जिला जनरल सचिव फरीदकोट, हरभगवान सिंह करीरवाली, छिन्दरपाल सिंह ब्लाक प्रधान जैतो, रणजीत सिंह डोड, जसविन्द्र सिंह सूरघूरी के अलावा बेअंत सिंह सूरघूरी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!