Edited By Anjna,Updated: 25 Apr, 2018 01:33 PM
गांव रत्ता टिब्बी निकट आग लगने से 23 एकड़ गेहूं व 50 एकड़ तूड़ी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार गांव रत्ता टिब्बा के किसान जसवंत सिंह पुत्र पाल सिंह की 5 एकड़, गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह की 5 एकड़, मिंटू सिंह पुत्र कुलवंत सिंह व राजिन्द्र...
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): गांव रत्ता टिब्बी निकट आग लगने से 23 एकड़ गेहूं व 50 एकड़ तूड़ी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार गांव रत्ता टिब्बा के किसान जसवंत सिंह पुत्र पाल सिंह की 5 एकड़, गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह की 5 एकड़, मिंटू सिंह पुत्र कुलवंत सिंह व राजिन्द्र सिंह की 2 एकड़, जसपाल सिंह की 5 एकड़, पूर्ण सिंह की 4 एकड़ व धनवंत सिंह की 2 एकड़ गेहूं जल गई, जबकि 50 एकड़ के करीब नाड़ जो तूड़ी बनाने के लिए रखा था, भी जलकर राख हो गया।
लोग बड़ी संख्या में घटना वाली जगह पर पहुंच गए तथा आग पर काबू पाने के लिए ट्रैक्टर चलाकर आग को आगे बढऩे से रोका गया। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से हुए नुक्सान के मुआवजे की मांग की है।