Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 10:01 AM
राजस्थान नहर पर पड़ते गांव मचाकी मल्ल सिंह के नजदीक एक कार नहर में गिर गई। कार को नहर से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की कोशिशें जारी थीं। जानकारी अनुसार कार चालक राजबीर सिंह (23) पुत्र कुलविंदर सिंह यहां के सोसायटी नगर का निवासी था और वह एक मैडीकल...
फरीदकोट (राजन): राजस्थान नहर पर पड़ते गांव मचाकी मल्ल सिंह के नजदीक एक कार नहर में गिर गई। कार को नहर से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की कोशिशें जारी थीं। जानकारी अनुसार कार चालक राजबीर सिंह (23) पुत्र कुलविंदर सिंह यहां के सोसायटी नगर का निवासी था और वह एक मैडीकल स्टोर पर काम करता था। इस घटना की खबर मिलते ही डी.एस.पी. सब-डिवीजन जसतिन्दर सिंह, थाना सिटी प्रमुख संजीव कुमार और थाना सदर प्रमुख इकबाल सिंह संधू पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान जे.सी.बी. के जरिए करीब 2 घंटों की जद्दोजहद के बाद कार को नहर से निकाला गया। कार बाहर निकालते ही पुलिस अधिकारियों ने कार का जायजा लिया परंतु कार में उक्त नौजवान नहीं था। कार चालक राजबीर सिंह मैडीकल स्टोर के मालिक के कहने पर उसकी इंडिका कार नजदीक के गांव ढीमांवाली में छोडऩे के लिए जा रहा था। मौके पर पहुंचे मैडीकल स्टोर के मालिक ने बताया कि राजबीर सिंह को कार गांव में छोडऩे के लिए भेजा था। खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की सहायता से कार चालक की खोज के लिए कार्रवाई जारी थी और यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के कारण कार चालक पानी में बह गया है।