Edited By bharti,Updated: 12 Oct, 2018 12:38 PM
आढ़तिया एसो. कोटकपूरा की तरफ से धान में नमी की मात्रा 17 से 20 प्रतिशत करने की मांग को लेकर प्रधान...
कोटकपूरा (नरिन्द्र, भावित): आढ़तिया एसो. कोटकपूरा की तरफ से धान में नमी की मात्रा 17 से 20 प्रतिशत करने की मांग को लेकर प्रधान सोहन सिंह बरगाड़ी के नेतृत्व में मार्कीट कमेटी के दफ्तर सामने धरना दिया गया। सुनवाई न होने के बाद धरने में शामिल आढ़ती, मजदूर और किसान मंडी के बाहर मोगा रोड मुख्य मार्ग पर आकर बैठ गए और यातायात ठप्प कर दिया। करीब 3 घंटे चले इस धरने दौरान शैलर अलाट करने, सभी खरीद एजैंसियों की तरफ से धान की खरीद शुरू करने और धान की लिङ्क्षफ्टग तेज करने की मांग की गई। जिला प्रधान ऊधम सिंह औलख, कोटकपूरा के प्रधान सोहन सिंह बरगाड़ी और सचिव अशोक गोयल ने बताया कि सरकार ने धान की खरीद के लिए नमी 17 प्रतिशत निश्चित की है जोकि आढ़तियों को मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए फसल की खरीद के लिए कम से कम नमी 20 प्रतिशत की जाए, नहीं तो फसल के मंडियों में रुलने की संभावना है। धरने को संबोधित करते विधायक कुलतार सिंह संधवां और पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने एसो. को पूर्ण हिमायत देने का भरोसा दिया। धरने को कृष्ण गोयल काला, सुखदेव सिंह मत्ता, सरदूल सिंह कासम भट्टी, मजदूर नेता कृष्ण सिंह गुड्डा और मुकन्द सिंह, बिट्टू बांसल, गोरा गिल आदि ने भी संबोधित किया।
प्रशासन की तरफ से डी.एफ.एस.सी. सुखविन्द्र सिंह गिल, नायब तहसीलदार अनिल शर्मा, मार्कीट कमेटी के सचिव हाकम सिंह ने आढ़ती एसो. के नेताओं के साथ मांगों संबंधी बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया कि 3 दिनों के अंदर-अंदर उच्चाधिकारियों के साथ मसले के हल संबंधी बातचीत की जाएगी। उनकी की तरफ से धरना समाप्त करने की अपील पर आढ़तियों ने सोमवार तक धरना मुल्तवी कर दिया। मुख्य मार्ग पर लगे इस धरने कारण अलग-अलग स्थानों से आने जाने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।इस मौके पूर्व प्रधान बसंत सिंह ढिल्लों, गीटन सिंह मल्लके, बिट्टू बांसल, कृष्ण गोयल काला, सुखदेव सिंह संधू आदि उपस्थित थे।