हरीनौ माइनर में से 2 नौजवानों के शव बरामद

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2019 05:00 PM

dead body found

दोदा पुलिस चौकी अधीन पड़ते श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा रोड पर चंदभान ड्रेन के साथ निकलती हरीनौ माइनर में से 2 अज्ञात नौजवानों के शव मिलने का समाचार है।

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): दोदा पुलिस चौकी अधीन पड़ते श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा रोड पर चंदभान ड्रेन के साथ निकलती हरीनौ माइनर में से 2 अज्ञात नौजवानों के शव मिलने का समाचार है। इस संबंधी दोदा पुलिस चौकी इंचार्ज एस.आई. वीरा सिंह विर्क ने बताया कि उनको सदर पुलिस थाना श्री मुक्तसर साहिब की ओर से इस बारे जानकारी मिली थी।

जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो माइनर के आखिर पर बनतीं टेलों के पास 2 नौजवानों के गले हुए शव पड़े थे, जिनके चेहरों से पहचान करना मुश्किल है। नौजवानों की उम्र लगभग 25 से 35 साल है। इस घटना का पता लगते ही पुलिस थाना कोटभाई के एस.एच.ओ. अंग्रेज सिंह भी पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और सहारा क्लब जैतो के नवदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, कपल नेगी साथियों समेत और गाव सरपंच छिंदर सिंह भट्टी और गांव के कुछ नौजवानों की मदद के साथ अज्ञात शवों को उठाकर शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में रखा गया जिनमें से एक की शिनाख्त शंकर पुत्र ओम प्रकाश निवासी दुआरेआना रोड कोटकपूरा के तौर पर हुई है जो कि गत दिवस नहाते समय सरहंद नहर में डूब गया था, जबकि दूसरे की पहचान होनी अभी बाकी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!