Edited By swetha,Updated: 11 Jul, 2018 10:20 AM
गिद्दड़बाहा के नायब तहसीलदार मनिन्द्र सिंह ने अपने रीडर रूपिन्द्र सिंह के साथ स्थानीय सरकारी दफ्तरों की चैकिंग की। इस संबंधी नायब तहसीलदार मनिन्द्र सिंह ने बताया कि सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुबह समय दफ्तरों में हाजिरी चैक करने...
गिद्दड़बाहा(कुलभूषण): गिद्दड़बाहा के नायब तहसीलदार मनिन्द्र सिंह ने अपने रीडर रूपिन्द्र सिंह के साथ स्थानीय सरकारी दफ्तरों की चैकिंग की। इस संबंधी नायब तहसीलदार मनिन्द्र सिंह ने बताया कि सरकारी दफ्तरों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सुबह समय दफ्तरों में हाजिरी चैक करने के लिए सरकारी दफ्तरों की चैकिंग की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान 3 सीनियर अधिकारी और 17 कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी से गैर उपस्थित पाया गया। चैकिंग दौरान कार्यकारी इंजीनियर जल निकास मंडल फरीदकोट, गिद्दड़बाहा के कार्यकारी इंजीनियर के अलावा 4 और कर्मचारियों को गैर उपस्थित पाया गया। इसी तरह कार्यकारी इंजीनियर कार्यालय मंडल गिद्दड़बाहा के कार्यकारी इंजीनियर और 10 अन्य कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गैर उपस्थित पाए गए।
उन्होंने बताया कि राजस्थान फीडर के उप मंडल अधिकारी और 3 अन्य कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गैर उपस्थित पाए गए। नायब तहसीलदार मनिन्द्र सिंह ने बताया कि चैकिंग दौरान गैर उपस्थित उक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की कोई छुट्टी आदि पेश नहीं की गई और न ही कोई मूवमैंट रजिस्टर आदि लगाया गया है। गैर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की संबंधित कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।