विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी, आईलेट्स संचालक पर पर्चा दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 03 Sep, 2026 05:48 PM

abroad visa fraud

सरकार द्वारा फर्जी सलाहकार और आईलेट्स केंद्रों के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): सरकार द्वारा फर्जी सलाहकार और आईलेट्स केंद्रों के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। जिला श्री मुक्तसर साहिब में विदेश भेजने की आड़ में एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठगने का एक ओर गंभीर मामला सामने आया है। थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने एक पीड़ित नौजवान की शिकायत के बाद जिम्मेदार आईलेट्स संचालक के विरुद्ध ठगी मारने का मामला दर्ज किया है। गुरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, वासी गांव भागसर तहसील व जिला श्री मुक्तसर साहिब ने जिला पुलिस मुखी को एक लिखित दरखास्त दी थी। जिसमें कहा कि उसने विदेश जाने के लिए नवदीप कुमार पुत्र गुरचरण सिंह वासी गांव काऊणी जिला श्री मुक्तसर साहिब से संपर्क किया था जो कि आईलेट्स एंड इमीग्रेशन सेंटर चलाता है। 

उक्त संचालक ने उसे वीजा लगवाकर विदेश भेजने का झांसा दिया। इसके लिए उससे अलग-अलग समय 18 लाख रुपये हासिल किए। लेकिन पैसे लेने के बाद न तो उसका वीजा लगवाया गया और न ही उसके पैसे वापिस किए गए। उक्त आईलेट्स केंद्र के संचालक ने उसके साथ ठगी की है। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलजिम के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए। जिस पर सिटी श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने नवदीप कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मुलजिम को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त एजेंट ने इससे पहले भी कितने व्यक्तियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!