हमलावरों ने नौजवान पर चलाई 5 गोलियां

Edited By bharti,Updated: 05 Dec, 2018 02:01 PM

5 bullets raided by youth

तलवाड़ा में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक नौजवान को उसके दफ्तर में गोलियां मार कर ...

तलवाड़ा(टंडन, स.ह.): तलवाड़ा में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक नौजवान को उसके दफ्तर में गोलियां मार कर घायल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नवजोत सिंह ‘रॉकी’ पुत्र जगदीश सिंह वासी घोगरा जो कि बी.डी.पी.ओ. दफ्तर के सामने अपने  दुकाननुमा दफ्तर में बैठा था कि शाम करीब 4 बजे अज्ञात हमलावरों द्वारा उसे 5 गोलियां मारी गईं जिसमें से 4 गोलियां नवजोत सिंह को लगीं और वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे बी.बी.एम.बी. अस्पताल में ले जाया गया, यहां से उपचार के बाद उसे लुधियाना रैफर कर दिया गया है। 

ए.एस.आई. हरमिंद्र सिंह ने बताया कि घायल नवजोत सिंह के बयान के बाद ही पर्चा दर्ज किया जाएगा तथा हमलावरों की सही गिनती व उनके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जन्माष्टमी पर्व के करीब नवजोत सिंह पर पहले भी रिवाल्वर से गोलियां चलाई गई थीं लेकिन उस समय उसे गोली नहीं लगी थी। पुलिस ने इस संबंधी पर्चा भी दर्ज किया था। पुलिस ने जब घायल के दफ्तर का मुआयना किया तो वहां से पुलिस को गोलियों के 5 खाली खोल तथा एक पिस्तौल मिली है जिसके बारे में अभी पता नहीं चला है कि वह घायल नवजोत सिंह की है या हमलावरों की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!