22,430 रुपए सहित सट्टा लगवाते 4 काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Jan, 2020 10:37 AM

4 control over betting with rs 22 430

थाना सिटी पुलिस ने सूचना के आधार शहर के विभिन्न स्थानों से दड़ा-सट्टा लगवाते 4 लोगों को 22,430 रुपए सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): थाना सिटी पुलिस ने सूचना के आधार शहर के विभिन्न स्थानों से दड़ा-सट्टा लगवाते 4 लोगों को 22,430 रुपए सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में थाना सिटी पुलिस ने सूचना के आधार पर स्थानीय गोनियाना चौक में एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगवाते हुए काबू किया, जिसकी पहचान प्रिंस उर्फ बब्बू निवासी अबोहर रोड गली नंबर-13 के तौर पर हुई है, जिसके पास से 3,810 रुपए बरामद हुए हैं। 

इसी तरह स्थानीय नई अनाज मंडी में चाहत कुमार उर्फ लाडी निवासी गौशाला वाली गली को भी दड़ा-सट्टा लगवाते हुए काबू किया गया है। उसके पास से 3,630 रुपए बरामद हुए हैं। एक अन्य मामले में स्थानीय बठिंडा रोड के नजदीक अजीत सिनेमा की मार्कीट में दड़ा-सट्टा लगवा रहे सतपाल सिंह निवासी आदर्श नगर को 5,220 रुपए सहित काबू किया गया है। वहीं माल गोदाम रोड नजदीक रेलवे फाटक के पास से अजय कुमार निवासी गांधी नगर को 9,770 रुपए सहित दड़ा-सट्टा लगवाते काबू किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!