Edited By Vatika,Updated: 05 Jul, 2019 10:05 AM
भीषण पड़ती गर्मी से जैतो के एक 35 वर्षीय व्यक्ति अजीत सिंह पुत्र महेन्दर सिंह निवासी बाल्मीक कालोनी की मौत होने का समाचार है
जैतो(जिन्दल): भीषण पड़ती गर्मी से जैतो के एक 35 वर्षीय व्यक्ति अजीत सिंह पुत्र महेन्दर सिंह निवासी बाल्मीक कालोनी की मौत होने का समाचार है।
जानकारी अनुसार अजीत सिंह जैतो में ही किसी दुकान पर काम करता था। रात समय काम से जब वापस आया तब उसे गर्मी कारण तेज बुखार हो गया और उल्टियां आनी शुरू हो गई। उसका भाई दलीप सिंह और उसके माता पिता उसे डाक्टर के पास लेकर गए। डाक्टर ने इसको किसी बड़े अस्पताल ले जाने की राय दी, परन्तु डाक्टर के पास पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।