पंजाब रो रहा और प्रशासन सो रहा : श्वेत मलिक

Edited By swetha,Updated: 24 Oct, 2018 12:04 PM

shavet malik

पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने आरोप लगाया कि अमृतसर रेल हादसे के बाद जहां पूरा पंजाब रो रहा है, वहीं प्रशासन सो रहा है।  दशहरा समारोह का आयोजक व पार्षद का पुत्र भगौड़ा होकर भी सरेआम वीडियो बना रहा है जबकि उसे गिरफ्तार करने की बजाय पंजाब पुलिस...

चंडीगढ़(शर्मा): पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने आरोप लगाया कि अमृतसर रेल हादसे के बाद जहां पूरा पंजाब रो रहा है, वहीं प्रशासन सो रहा है।  दशहरा समारोह का आयोजक व पार्षद का पुत्र भगौड़ा होकर भी सरेआम वीडियो बना रहा है जबकि उसे गिरफ्तार करने की बजाय पंजाब पुलिस पीड़ित परिवारों पर पत्थरबाजी के आरोप में हत्या के प्रयास के मामले दर्ज कर रही है। शिअद-भाजपा का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहा था। 

प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और समारोह की मुख्यातिथि नवजोत कौर सिद्धू के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार की मामले को लेकर असंवेदनशीलता व तानाशाही रवैए का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब पूरा पंजाब रो रहा है तो कैप्टन साहिब स्वयं विदेश के भ्रमण पर निकल गए। मलिक ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्य जिला प्रभारियों की बैठक में हादसे में मृतकों की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखने के बाद फैसला लिया कि प्रदेश इकाई द्वारा 29 अक्तूबर को जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

डौली गोसाईं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नियुक्त
भाजपा पंजाब प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेतली ने प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक से विचार-विमर्श कर डौली गोसाईं (लुधियाना) को प्रदेश महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रीना ने डौली को प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यों को निष्ठा व लगन से करके सक्रियता से पार्टी का प्रचार-प्रसार करने को कहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!