Edited By Vaneet,Updated: 03 Dec, 2018 09:45 PM
पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय को दस और जज मिल गए हैं। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण मुरारी ने नौ जजों को स्थानीय एक अन्य को अतिरिक्त जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की आज शपथ दिलाई। ...
चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय को दस और जज मिल गए हैं। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण मुरारी ने नौ जजों को स्थानीय एक अन्य को अतिरिक्त जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की आज शपथ दिलाई।
स्थाई जजों के रूप में शपथ गहण करने वाले जज न्यायमूर्ति हरमिंद्र सिंह मदान, न्यायमूर्ति राज शेखर अत्री, न्यायमूर्ति गुरविंद्र सिंह गिल, न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान, न्यायमूर्ति राजबीर सहरावत, न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल, न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन, न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु और न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल हैं। न्यायमूर्ति हरनरेश सिंह गिल ने अतिरिक्त जज के रूप में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर उच्च न्यायालय ने अन्य जज तथा बार के सदस्य मौजूद थे।