Edited By Tania pathak,Updated: 22 Sep, 2020 05:27 PM
मृतक की पहचान शमशेर सिंह 31 पुत्र गांधी सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती के तौर पर हुई। पारिवारिक सदस्यों अनुसार मृतक बेरोजगार था...
बठिंडा (सुखविन्दर): अमरपुरा बस्ती में बेरोजगारी की मार बर्दाश्त कर रहे एक युवक ने पंखे के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। जानकारी अनुसार सहारा जन सेवा को सूचना मिली थी कि अमरपुरा बस्ती की गली नंबर ढाई में एक नौजवान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर सहारा वर्कर मनीकरन शर्मा और जग्गा सिंह और थाना केनाल कॉलोनी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँची। पुलिस की पड़ताल के बाद सहारा वर्करों ने लाश को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुँचाया।
मृतक की पहचान शमशेर सिंह 31 पुत्र गांधी सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती के तौर पर हुई। पारिवारिक सदस्यों अनुसार मृतक बेरोजगार था और कोई काम न होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इधर सहारा वर्करों ने गांधी मार्केट नजदीक गंभीर हालत में पड़े एक व्यक्ति अशोक कुमार को सिविल अस्पताल पहुँचाया।