Edited By Mohit,Updated: 09 Dec, 2018 11:41 PM
बठिंडा व आसपास के क्षेत्र में कोहरा बढऩे के कारण ठंड की पकड़ मजबूत हो रही है। सुबह-शाम बाहरी इलाकों में धुंध भी दिखाई देने लगी है। बठिंडा में रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।
बठिंडा (स.ह.): बठिंडा व आसपास के क्षेत्र में कोहरा बढऩे के कारण ठंड की पकड़ मजबूत हो रही है। सुबह-शाम बाहरी इलाकों में धुंध भी दिखाई देने लगी है। बठिंडा में रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक तापमान इसी स्तर पर बना रहेगा। आने वाले दिनों में रात्रि के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है जबकि धुंध भी बढऩे के आसार हैं। रविवार को सुबह बाहरी इलाकों में भारी धुंध देखने को मिली व वाहनों को लाइटें जलाकर जाते हुए देखा गया। सर्दी बढऩे का ही असर है कि बाजारों में गर्म कपड़ों की सेल काफी बढ़ गई है। अमरीक सिंह रोड पर लगने वाले संडे बाजार में भी बड़ी संख्या में लोगों को गर्म कपड़े खरीदते हुए देखा जा सकता है।