Edited By swetha,Updated: 10 Jun, 2018 10:04 AM
गोपाल नगर में पंजाब पब्लिक स्कूल के पिं्रसीपल बलजीत सिंह पर स्कूल में ही किराए पर रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। पड़ोसियों ने पहुंचकर उसे उक्त लोगों से छुड़वाया व सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
बठिंडा(बलविंद्र): गोपाल नगर में पंजाब पब्लिक स्कूल के पिं्रसीपल बलजीत सिंह पर स्कूल में ही किराए पर रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। पड़ोसियों ने पहुंचकर उसे उक्त लोगों से छुड़वाया व सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
अस्पताल में भर्ती बलजीत सिंह ने बताया कि वह गोपाल नगर में पंजाब पब्लिक स्कूल चलाता है। उसने स्कूल के कुछ कमरे किराए पर दिए हुए हैं, जिसमें एक महिला अपने परिवार सहित रहती है। उसने बताया कि उक्त महिला उसका उक्त मकान हड़प करना चाहती है, जिसके चलते वह उस पर एक झूठा पुलिस केस भी दर्ज करवा चुकी है। गत रात्रि वह स्कूल में बने कमरे से अपना मोटरसाइकिल लेने के लिए आया तो उक्त महिला ने अन्य परिजनों से मिलकर उस पर हमला कर दिया।
उन्होंने उसकी पगड़ी उतार दी व उसे बालों से पकड़कर नीचे गिरा दिया। महिला ने उसे दांतों से भी काटा। शोर सुनकर पड़ोसियों ने वहां पहुंचकर उसे उक्त लोगों से छुड़वाया व सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त महिला व उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थाना कैनाल कालोनी के प्रभारी परविंद्र सिंह ने बताया कि जख्मी व्यक्ति के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।