Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2020 11:31 AM
बरसात के कारण गोपाल नगर में एक मकान की छत गिरने के कारण एक महिला सहित 2 लोग मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बठिंडा: बरसात के कारण गोपाल नगर में एक मकान की छत गिरने के कारण एक महिला सहित 2 लोग मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सहारा जनसेवा के वर्करों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह हुई मॉनसून की पहली बारिश से गोपाल नगर की गली नं.-8 में एक मकान में बने कमरे की छत बारिश कारण गिर गई। छत गिरने के कारण सुखवीर कौर (60) पत्नी संतोख सिंह निवासी गोपाल नगर तथा चन्ना राम (35) निवासी परसराम नगर मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलने पर सहारा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्य मौके पर पहुंचे व दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। छत गिरने के कारण कमरे में पड़ा सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।