जिले के 24 गांवों के सेवा केंद्र होंगे बंद, लोगों में सरकार प्रति रोष

Edited By Vatika,Updated: 28 May, 2018 12:38 PM

suwidha centre

पंजाब सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार पंजाब भर के 700 सेवा केंद्रों को बंद करने का इश्तिहार जारी कर दिया गया है। सेवा केंद्रों को बंद करने के कारण आम लोगों में सरकार प्रति रोष देखने को मिल रहा है। जहां इन सेवा केंद्रों के बंद होने से नौजवान...

तलवंडी साबो (मुनीश): पंजाब सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार पंजाब भर के 700 सेवा केंद्रों को बंद करने का इश्तिहार जारी कर दिया गया है। सेवा केंद्रों को बंद करने के कारण आम लोगों में सरकार प्रति रोष देखने को मिल रहा है। जहां इन सेवा केंद्रों के बंद होने से नौजवान बेरोजगार हो जाएंगे, वहीं लोगों को सरकारी कार्य के लिए दूर जाना पड़ेगा। 

जानकारी के अनुसार पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले समय दौरान कैबिनेट की बैठक में सेवा केंद्रों को बंद करने के फैसले पर अमल शुरू हो गया है। आज एक अखबार में दी जनतक सूचना दौरान पंजाब के 700 सेवा केंद्र बंद करने के लिए सूची भी जारी कर दी गई है। बंद होने जा रहे सेवा केंद्रों में जिला बङ्क्षठडा के 24 गांवों के सेवा केंद्र बंद होने से सैंकड़े गांव के लोगों को अपने काम के लिए दूर जाना पड़ेगा।तलवंडी साबो के 4 सेवा केंद्र बंद हो रहे हैं, जिनमें त्योना पुजारिया, जज्जल, मानवाला व कौरेआना गांव का सेवा केंद्र शामिल है। सेवा केंद्र बंद करने के कारण आम लोगों में कांग्रेस सरकार प्रति रोष देखने को मिल रहा है। 

गांव त्योना पुजारिया के आत्मा सिंह व गोपाल सिंह ने बताया कि सेवा केंद्र के बंद होने से उनको काम करवाने में समस्या आएगी, जिससे उनका खर्चा भी अधिक होगा और समय भी बर्बाद होगा। गांववासियों ने कहा कि अगर सरकार ने सेवा केंद्र बंद किया तो वे इसका विरोध करते हुए संघर्ष करेंगे। बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष व आजाद पार्षद सतिंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव समय हर घर नौकरी देने का वायदा किया था, लेकिन अब सेवा केंद्र बंद कर हर घर से नौकरी छीनी जा रही है। सेवा केंद्र के बंद करने से हजारों नौजवान बेरोजगार हो जाएंगे और लोगों को अपने काम के लिए कार्यालय के चक्कर निकालने पड़ेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!