Edited By Anjna,Updated: 28 May, 2018 08:35 AM
गांव महिराज में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली।
लहरा मुहब्बत(मनीष): गांव महिराज में एक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी के चलते जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह (49) मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। पिछले कुछ दिनों से वह घर की आर्थिक तंगी से परेशान था, इसी परेशानी के चलते आज सुबह उसने कोई जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 2 लड़के व 2 लड़कियां छोड़ गया है।