Edited By Vatika,Updated: 13 Jul, 2018 10:15 AM
पी.पी.एस. अधिकारी मनधीर सिंह ने आज एस.एस.पी. मानसा के तौर पर पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री पंजाब के स्पैशल प्रोटैक्शन यूनिट में सेवाएं निभा रहे थे।
मानसा(मित्तल): पी.पी.एस. अधिकारी मनधीर सिंह ने आज एस.एस.पी. मानसा के तौर पर पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री पंजाब के स्पैशल प्रोटैक्शन यूनिट में सेवाएं निभा रहे थे।
इस मौके उन्होंने कहा कि जिले में ट्रैफिक, प्रदूषण व नशे की समस्या को नकेल डाली जाएगी और लोगों को साफ-स्वच्छ प्रशासन मुहैया करवाया जाएगा। उनकी ज्वाइनिंग मौके एस.पी. (एच) डा. सचिन गुप्ता, एस.पी.(डी) नरिन्द्रपाल सिंह, डी.एस.पी. मानसा करनवीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, डी.एस.पी. सरदूलगढ़ संजीव कुमार व डी.एस.पी. बुढलाडा रछपाल सिंह उपस्थित थे।