फाइनांस कम्पनी में महिला कर्मचारी को पिस्तौल दिखा 11,282 रुपए लेकर फरार

Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2019 02:16 PM

robbery in finance company

शहर के वाटर वर्क्स के नजदीक फाइनांस कंपनी के दफ्तर में पिस्तौल दिखा कर महिला कर्मचारी से हजारों रुपए की नगदी छीनने का समाचार है।

बुढलाडा (बांसल): शहर के वाटर वर्क्स के नजदीक फाइनांस कंपनी के दफ्तर में पिस्तौल दिखा कर महिला कर्मचारी से हजारों रुपए की नगदी छीनने का समाचार है।

जानकारी के अनुसार साजा फाइनांस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का दफ्तर शहर के वाटर वर्क्स के नजदीक है जहां 2 अज्ञात व्यक्ति दफ्तर में दाखिल हुए और उस समय दफ्तर में कर्जे की किस्तें इकट्ठे कर रही महिला रेनु बाला को गांव गुरने का निवासी बता कर तथा किसी महिला का नाम लेकर उसकी किस्त संबंधी बातचीत करते हुए अपने आप के लिए कर्ज की मांग की। इस दौरान टेबल पर पड़े 11 हजार 282 रुपए और मोबाइल उठा लिया तथा पिस्तौल तानकर उससे और पैसों की मांग करने लगे। इसके बाद महिला के शोर मचाने पर वे बाहर खडे़ एक अन्य मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के साथ फरार हो गए।

 

जांच में जुटी पुलिस
मौके
 पर घटना का जायजा लेने के बाद एस.पी. डी. सुरिन्दर शर्मा, डी.एस.पी. जसपिन्दर सिंह, एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह ने जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि दफ्तर में निचले दराजों में पड़ी लगभग 3 लाख रुपए की राशि सही सलामत पड़ी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!