सड़क हादसे में 1 की मौत

Edited By Mohit,Updated: 17 Oct, 2019 07:35 PM

road accident death

स्थानीय सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार मिला है।

भगता भाई (प्रवीन): स्थानीय सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार मिला है। इस संबंधी अरविंद्र कुमार पुत्र काला चंद वासी भगता भाई थाना दियालपुरा पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसका भाई सुखवीर सिंह व उसके चाचे के लड़का लाल चंद मोटरसाइकिल पर गांव भगता भाई जा रहे थे कि रास्ते में अज्ञात बलैरो चालक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान लाल चंद की मौैत हो गई व सुखवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

एस.आई बलदेव सिंह ने बताया कि अरविंद्र कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात बलैरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!