Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 09:58 AM
मौड़ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपों में 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बठिंडा (विजय): मौड़ पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपों में 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार 15 वर्षीय रानो (काल्पनिक नाम) पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि गत दिन वह घर में अकेली काम कर रही थी। इसी दौरान पाली सिंह व सतनाम सिंह निवासी मौड़ कलां उसके घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने उसको बातों में फंसा लिया और उसको एक अज्ञात जगह पर ले गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ प्रोडक्शन आफ सैक्सुअल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।