Edited By Vatika,Updated: 17 Nov, 2018 05:23 PM
स्थानीय शहर की एस.एस.डी. धर्मशाला में यूथ कांग्रेस की भर्ती को लेकर कांग्रेसी वर्करों की अहम बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता खुशबाज सिंह जटाना के निर्देशों पर ओ.एस.डी. रणजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी...
रामां मंडी (परमजीत): स्थानीय शहर की एस.एस.डी. धर्मशाला में यूथ कांग्रेस की भर्ती को लेकर कांग्रेसी वर्करों की अहम बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता खुशबाज सिंह जटाना के निर्देशों पर ओ.एस.डी. रणजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी वर्करों ने भाग लिया।
मीटिंग को संबोधित करते रणजीत सिंह संधू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से अब देश के लोगों का मोह भंग होना शुरू चुका है, जिस कारण अब देश की जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार दोबारा देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 2019 के मतदान में कांग्रेस पार्टी फिर जीत प्राप्त करेगी।
इस मौके रमेश कुमार रामां सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस, रजेश कुमार बांसल प्रधान हिंदू स्कूल, बेअंत सिंह बंगी मैंबर ब्लाक समिति, मनोज कुमार सींगों जिला जनरल सचिव, कृष्ण लाल भागीवांदर, जीतु भागीवांदर, एम.सी. पुनीत महेशवरा, एम.सी जैकी मित्तल, एम.सी. तेलूराम लैहरी, एम.सी सर्बजीत सिंह ढिल्लों, एम.सी बीर चंद, लक्की बलवान, दर्शन सिंह संधू मानवाला, सरपंच जगदेव सिंह जज्जल मैंबर ब्लाक समिति, विकास बखतू, वरुण कुमार आदि उपस्थित थे।