Edited By swetha,Updated: 24 Sep, 2018 09:48 AM
बारिश कारण कई घरों में पानी भर गया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारिश ने कई मजदूरों व किसानों के चूल्हे भी ठंडे कर दिए। इस गांव में जो भी छप्पड़ हैं, वे पानी से भर गए हैं। लहरा मुहब्बत की तारा पत्ती निकट बना छप्पड़ भी ओवरफ्लो हो...
लहरा मुहब्बत(मनीष): बारिश कारण कई घरों में पानी भर गया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारिश ने कई मजदूरों व किसानों के चूल्हे भी ठंडे कर दिए। इस गांव में जो भी छप्पड़ हैं, वे पानी से भर गए हैं। लहरा मुहब्बत की तारा पत्ती निकट बना छप्पड़ भी ओवरफ्लो हो गया है जिस कारण उसका पानी घरों में भरना शुरू हो गया।
इसके अलावा गांव के खेल स्टेडियम भी पानी से भर गया है। तारा पत्ती निवासी दर्शन सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, दर्शन सिंह रूड़ेका, चमकौर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह ने आज जानकारी देते बताया कि बारिश से उनके घरों में पानी दाखिल हो गया। इस पानी से घरों में लगी मछली मोटरें भी डूब गई हैं। कमरों में पानी जाने से दीवारों में दरारें आ गई हैं जिस कारण उनका भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि उनके नुक्सान की पूर्ति की जाए।