Edited By Kalash,Updated: 25 Aug, 2026 05:44 PM

थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।
बठिंडा (विजय): थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार सुखवीर सिंह निवासी कटार सिंह वाला ने सदर पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि आरोपियों बॉबी सिंह निवासी पन्नीवाला, हनी सिंह निवासी बीबीवाला व जशनदीप सिंह निवासी नाथपुरा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि आरोपियों के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा था जिस कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
इसी प्रकार दूसरे मामले में जगजीवन सिंह निवासी विर्क खुर्द ने थाना सदर बठिंडा पुलिस को बताया कि आरोपी लखवीर सिंह निवासी विर्क खुर्द व उसके आधा दर्जन अज्ञात साथियों ने उसके घर में दाखिल होकर उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। उसने बताया कि गली से गुजरते वक्त आरोपियों से उसकी कहासुनी हो गई थी जिस कारण आरोपियों पर उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं व अगली कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here