Edited By swetha,Updated: 17 Jul, 2018 08:33 AM
अमरीक सिंह रोड पर स्थित गली नंबर-2 में बन रहे नए मकान में कुछ सामान चोरी करती 3 महिलाओं को पी.सी.आर. कर्मियों ने मौके पर पकड़ लिया और थाने भेज दिया।
बठिंडा(अबलू): अमरीक सिंह रोड पर स्थित गली नंबर-2 में बन रहे नए मकान में कुछ सामान चोरी करती 3 महिलाओं को पी.सी.आर. कर्मियों ने मौके पर पकड़ लिया और थाने भेज दिया।
गली नंबर-2 के निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनके मकान के साथ विजय कुमार अपने पुराने मकान का निर्माण करवा रहा है जिस कारण उनका कुछ घरेलू सामान भी इस जगह पर ही पड़ा था। आज सुबह करीब 5 बजे जब वह मकान में चक्कर लगाने गया तो देखा कि कुछ महिलाएं उनके मकान से सामान चोरी कर रही थीं जिनको लोगों व पी.सी.आर. कर्मियों की मदद से थाने ले जाया गया। सहायक थानेदार कर्म सिंह ने महिलाओं से घरेलू सामान बरामद कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।