Edited By swetha,Updated: 23 Sep, 2018 12:26 PM
हरियाणा की सीमा पर लगते होने के कारण जिला बङ्क्षठडा में भुक्की व अफीम की स्मगलिंग का धंधा निर्विघ्न जारी है। रोजाना की तरह पुलिस ने आज भी नशा स्मगङ्क्षलग के मामले में एक महिला सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भुक्की व अफीम भी...
बठिंडा(विजय): हरियाणा की सीमा पर लगते होने के कारण जिला बङ्क्षठडा में भुक्की व अफीम की स्मगलिंग का धंधा निर्विघ्न जारी है। रोजाना की तरह पुलिस ने आज भी नशा स्मगङ्क्षलग के मामले में एक महिला सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भुक्की व अफीम भी बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना मौड़ मंडी पुलिस ने गश्त दौरान गांव मौड़ खुर्द से सिमरजीत कौर निवासी राजगढ़ को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो भुक्की बरामद की है। शक है कि यह महिला हरियाणा के जरिए राजस्थान से भुक्की लाकर पंजाब में सप्लाई करती थी। फिर भी पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर रही है। इसी तरह थाना थर्मल पुलिस ने सिविया रोड पर एक आल्टो कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक हरजीत सिंह व रणधीर सिंह निवासी गंगानगर को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिली थी कि ये राजस्थान से अफीम लाकर बङ्क्षठडा व आस-पास के इलाके में सप्लाई करते हैं।