वेयर हाऊस खरीद एजैंसी द्वारा धान की सरकारी खरीद शुरू

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2018 02:42 PM

paddy procurement begins

स्थानीय शहर की अनाज मंडी में रमेश कुमार रामां सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस और बेअंत सिंह बंगी ब्लाक प्रधान कांग्रेस द्वारा धान की खरीद की रस्मी शुरूआत करवाई।

रामां मंडी(परमजीत): स्थानीय शहर की अनाज मंडी में रमेश कुमार रामां सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस और बेअंत सिंह बंगी ब्लाक प्रधान कांग्रेस द्वारा धान की खरीद की रस्मी शुरूआत करवाई। 

इस मौके पर मार्कीट कमेटी सैक्रेटरी बलकार सिंह ने संबंधित खरीद अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद और धान की लिफ्टिंग को बिना किसी देरी और रोक-टोक से यकीनी बनाया जाए। धान की पहली खरीद आढ़तिए महेन्द्र सिंह नोहर चंद की दुकान से किसान सुखपाल सिंह गांव सुखलद्धी की धान ढेरी वेयर हाऊस इंस्पैक्टर चरणजीत सिंह 1770 रुपए के हिसाब के साथ की। 

मार्कीट कमेटी सचिव बलकार सिंह ने बताया कि मार्कीट समिति रामां द्वारा रामां मंडी अधीन आते सभी खरीद केन्द्रों और किसानों के लिए बिजली, पीने वाला पानी, छाया और ओर जरुरी के प्रबंध भी मुकम्मल कर लिए गए हैं, किसानों और आढ़तिया को कोई मुश्किल पेश नहीं आएगी। उन्होंने किसानों और आढ़तियों को भरोसा दिया कि उनको मंडियों में बारदाने और लिफ्टिंग की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!