रंजिश के चलते व्यक्ति का किया कत्ल

Edited By Vatika,Updated: 08 Nov, 2019 11:56 AM

murder case

थाना नेहियांवाला की पुलिस ने रंजिश के चलते 2 व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है।

गोनियाना(गोरालाल): थाना नेहियांवाला की पुलिस ने रंजिश के चलते 2 व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है।

मृतक के छोटे भाई गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदू पुत्र दरबार सिंह वासी कोठे लाल सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयानों अनुसार कल सायं करीब 7.30 बजे के करीब वह व उसका भाई सुखदेव सिंह शैलर में धान फैंककर गांव आ रहे थे कि गांव अबलू के पास पत्ती निहाला के पास सामने से आई एक सफेद रंग की कार में सवार गुरपिंद्र सिंह वासी गांव जीदा ने कार ट्रैक्टर के आगे खड़ी कर पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और आपने साथी अकाशदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह वासी अबलू को फोन कर वहीं बुला लिया।

दोनों ने सुखदेव सिंह को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और जख्मी हालत में फैंककर फरार हो गए, जिसे इलाज हेतु निजी अस्पताल में पहुंचाया तो डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर आकाशदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह वासी अबलू व गुरपिंद्र सिंह वासी गांव जीदा के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!