Edited By Vatika,Updated: 02 Jun, 2018 12:10 PM
सेना के शहीद नायब सूबेदार की पत्नी के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने के आरोपों में थाना सदर रामपुरा पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के हैड मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक उक्त हैड मास्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
बठिंडा(विजय): सेना के शहीद नायब सूबेदार की पत्नी के साथ अश्लील छेड़छाड़ करने के आरोपों में थाना सदर रामपुरा पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के हैड मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक उक्त हैड मास्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
थाना सदर रामपुरा पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में गिल्ल कलां के शहीद सूबेदार कर्म सिंह की पत्नी ने बताया कि उसका पति भारतीय सेना में नायब सूबेदार के तौर पर तैनात था व कुछ समय पहले देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गया था। उसने बताया कि उसके पति की मौत के बाद सरकार ने उसे सरकारी स्कूल कराड़वाला में सेवादार की नौकरी दे दी।
उसने बताया कि उक्त स्कूल का हैड मास्टर लाभ सिंह उस पर गलत नजर रखने लगा व अक्सर उससे परेशान करता था। उसने बताया कि गत 13 मई को उक्त हैड मास्टर ने उसे स्कूल में बुला लिया। पीड़िता ने बताया कि उसी दिन शाम को वह उसके घर पर भी आ धमका व मौका मिलते ही उससे अश्लील छेड़छाड़ करने लगा। उसके विरोध करने पर वह उसके घर से चला गया। पीड़िता की शिकायत पर सदर रामपुरा पुलिस ने आरोपी हैड मास्टर लाभ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।