Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2019 11:25 AM
नछत्तर नगर में स्कूल जाते समय एक मासूम बच्चा संदिग्ध हालत में लापता हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बच्चे को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
बठिंडा (विजय): नछत्तर नगर में स्कूल जाते समय एक मासूम बच्चा संदिग्ध हालत में लापता हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बच्चे को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार अफ साना खातून वासी नछत्तर नगर ने कैनाल कालोनी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को सुबह 8 बजे उसका 7 वर्षीय बेटा सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढऩे गया। स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब उसका बच्चा घर नहीं लौटा तो उसने बच्चे की तलाश शुरू की। स्कूल प्रबंधकों से पता चला कि उसका बेटा स्कूल नहीं गया।
उन्होंने शक जताया कि उसके बेटे को किसी व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। जांच अधिकारी नवयुगदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है और उसके 5 बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि लापता बच्चा तीसरी कक्षा का छात्र है। फिलहाल बच्चे की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बच्ची को अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया है।