Edited By Mohit,Updated: 20 Mar, 2019 06:47 PM
स्थानीय वार्ड नंबर 2 में एक गरीब मजदूर ने खुदकुशी करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक नौजवान अपने माता पिता का अकेला पुत्र था और दो लाख के करीब ऋणी था।
मानसा (मित्तल): स्थानीय वार्ड नंबर 2 में एक गरीब मजदूर ने खुदकुशी करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक नौजवान अपने माता पिता का अकेला पुत्र था और दो लाख के करीब ऋणी था।
मृतक नौजवान के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि अकाशदीप सिंह (19) जो कर्जे के कारण परेशान रहता था जिस कारण उसने अपने घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। मृतक नौजवान अपने माता पिता का अकेला पुत्र था और माता-पिता बीमार रहते हैं।
पिछले समय अपनी दो बहनों का विवाह किया था और अब कमाई का साधन न होने के कारण कर्जे का भार हल्का न होता देख अकाशदीप सिंह ने खुदकुशी कर ली है। लिबरेशन नेता अमरीक सिंह समाओ ने पंजाब सरकार से अपील करते कहा कि पीडित परिवार को योग मुआवजा दिया जाए।