अवैध कब्जों पर चला ‘पीला पंजा’, कर्इ परिवार हुए बेघर

Edited By Vatika,Updated: 07 Dec, 2018 10:44 AM

illegal property

मॉडल टाऊन फेस-3 के नजदीक बी.डी.ए. की जगह पर बने करीब एक दर्जन मकानों पर विभाग ने गुरुवार को बुल्डोजर चला दिया। इस दौरान 10-12 परिवारों से उनकी छत छिन गई। लोगों ने बी.डी.ए. की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद किसी की एक न चली।

बठिंडा(परमिंद्र): मॉडल टाऊन फेस-3 के नजदीक बी.डी.ए. की जगह पर बने करीब एक दर्जन मकानों पर विभाग ने गुरुवार को बुल्डोजर चला दिया। इस दौरान 10-12 परिवारों से उनकी छत छिन गई। लोगों ने बी.डी.ए. की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद किसी की एक न चली। 

अधिकारियों ने बताया कि इस जगह पर लंबे समय से अवैध कब्जे थे जिस कारण इन्हें हटाना जरूरी था। गुरुवार सुबह ही उक्त परिवारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। ये सभी परिवार बी.डी.ए. की एक एकड़ से अधिक जगह पर लंबे समय से अपने घर बनाकर रह रहे थे। बी.डी.ए. की टीम अधिकारियों बलविंद्र सिंह, सहायक इंजी. सुखपाल सिंह व अन्य के नेतृत्व में 2 जे.सी.बी. लेकर उक्त जगह पर पहुंच गई जिसके साथ बड़ी संख्या में पुलिस भी  थी। इस दौरान लोगों का सामान तुरंत घरों से बाहर निकालकर रख दिया गया जिसके बाद घरों पर बुल्डोजर चला दिया गया।

कई परिवार आए सड़क पर  
एक पीड़ित व्यक्ति रघबीर सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि वे लोग वर्षों से इस जगह पर रह रहे थे।  कोई जानकारी दिए बिना उनके घरों को उजाड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त परिवारों के पास रहने के लिए और कोई छत भी नहीं है। उनके परिवार अब सड़क पर आ गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार व प्रशासन को उन्हें कोई वैकल्पिक जगह देनी चाहिए जहां वे लोग अपने लिए मकान का निर्माण कर सकें । इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक परिवार के बच्चे पूरा समय रोते-बिलखते रहे, क्योंकि उनका सारा सामान उठाकर बाहर रख दिया गया था। उनके लिए एक पूरी दुनिया ही समाप्त हो गई थी। डरे हुए बच्चे कभी अपने टूटे हुए घरों तो कभी बाहर पड़े सामान को देख रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!