Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2018 10:21 AM
बारिश कारण जिले के गांव मलकपुर ख्याला में आज एक गरीब परिवार का मकान गिर गया। घर के दोनों कमरे गिरने के कारण परिवार बेघर हो गया और उनको गांव के गण्यमान्यों ने बैसाखी राम के घर में आरजी पनाह दिलाई है। गांव के पंच संदीप सिंह और बलम सिंह ने बताया कि...
मानसा (मनजीत कौर): बारिश कारण जिले के गांव मलकपुर ख्याला में आज एक गरीब परिवार का मकान गिर गया। घर के दोनों कमरे गिरने के कारण परिवार बेघर हो गया और उनको गांव के गण्यमान्यों ने बैसाखी राम के घर में आरजी पनाह दिलाई है। गांव के पंच संदीप सिंह और बलम सिंह ने बताया कि विजय कुमार पुत्र किशोरी लाल बहुत ही गरीब है। मेहनत-मजदूरी करने वाले इस परिवार के पास रहने के लिए 2 कमरों का मकान था। दोपहर समय जब बूंदाबांदी चल रही थी तो अचानक ही मकान गिरने लग गया। परिवार के मैंबर भाग कर बाहर निकले और जान बचाई। देखते ही देखते घर के दोनों कमरे ढह गए। मकान की छतें व दीवारें गिरने के कारण सारा सामान दब गया। गांववासियों ने बताया कि परिवार बहुत ही आॢथक मंदी हालत वाला है। गांव निवासियों ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
बारिश कारण ख्याला कलां में गिरी 2 मकानों की छतें
बारिश कारण गांव ख्याला कलां में 2 पक्के मकान ढह गए। सही समय पर पता चल जाने पर जानी नुक्सान होने से तो बचाव हो गया परन्तु दोनों पीड़ित परिवारों का घरेलू समान दब गया। पंचायत मैंबर मेजर सिंह ने बताया कि मिस्त्री चंद सिंह के मकान की छत दोपहर समय गिरी। इस वक्त बारिश हो रही थी और पूरा परिवार मकान के अंदर था। पहले छत से कुछ टुकड़े गिरे जिस कारण चंद सिंह के परिवार को पहले ही पता चल जाने कारण उन्होंने बाहर आकर अपनी जान बचा ली। गांव निवासियों ने प्रशासन से मांग की कि चंद सिंह की आॢथक मदद की जाए। दूसरी घटना में भूरा सिंह पुत्र मल्ल सिंह सूरती पत्ती ख्याला का 26 फुट लंबा मकान बारिश कारण ढह गया। भूरा सिंह ने बताया कि हमारी भैंसें और गाएं आदि इसी मकान में ही होती थीं। ज्यादा बारिश कारण घटना वाली रात अचानक ही हमने सभी पशु दूसरे कमरे में बांध दिए। रात वक्त मकान की की छत गिर पड़ी।