Edited By swetha,Updated: 07 Jan, 2019 09:25 AM
थाना सिटी 2 मानसा की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर 3 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मानसा(मित्तल): थाना सिटी 2 मानसा की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर 3 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार निर्मला देवी निवासी मानसा से एक व्यक्ति ने कनाडा की पी.आर. लगवाने का झांसा देकर 9 लाख रुपए वसूल लिए। इस उपरांत न तो उसने कनाडा के लिए उसकी पी.आर. लगवाई और न ही उसकी उक्त रकम वापस की। इस संबंधी पीड़िता निर्मला देवी ने पुलिस के पास शिकायत करके इंसाफ की मांग की।इस मामले की जांच करवाने उपरांत थाना सिटी 2 के सहायक थानेदार जसवीर सिंह ने कनवरपाल सिंह और उसके पिता बेअंत सिंह निवासी बरनाला के अलावा गुरजंट सिंह निवासी गांव रामदित्ता वाला के विरुद्ध मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।