Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2018 01:15 PM
थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार बलविंद्र सिंह निवासी हिम्मतपुरा जिला मोगा ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात भोलविंद्र...
बठिंडा (विजय): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार बलविंद्र सिंह निवासी हिम्मतपुरा जिला मोगा ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात भोलविंद्र सिंह निवासी बठिंडा से हुई थी।
इस दौरान आरोपी ने उसे इंगलैड भेजने का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी की बातों में आकर उसने वीजा लगाने के लिए उसको 8.50 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसको विदेश नहीं भेजा। शक होने पर जब उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे वापस नहीं किए और टाल-मटोल करता रहा। उन्होंने कहा कि इस तरह आरोपी ने उससे लाखों की ठगी की है। उधर जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और बिना लाइसैंस से काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।