किसान ने जहरीली स्प्रे निगलकर की खुदकुशी

Edited By swetha,Updated: 20 Nov, 2018 08:59 AM

farmer suicide case

गांव पक्क कलां में एक किसान ने कर्ज से दुखी होकर घर के कमरे में ही जहरीली स्प्रे निगलकर खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार मनजीत सिंह उर्फ परमी (42) पुत्र गुरमेल सिंह ने कुछ समय पहले अपना नया मकान बनाया था, जिस कारण उसके सिर काफी कर्ज हो गया। मनजीत सिंह...

संगत मंडी(मनजीत): गांव पक्क कलां में एक किसान ने कर्ज से दुखी होकर घर के कमरे में ही जहरीली स्प्रे निगलकर खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार मनजीत सिंह उर्फ परमी (42) पुत्र गुरमेल सिंह ने कुछ समय पहले अपना नया मकान बनाया था, जिस कारण उसके सिर काफी कर्ज हो गया। मनजीत सिंह इसी कर्ज कारण कुछ समय से परेशान रहता था। 

गत रात मनजीत सिंह ने घर के कमरे में ही कोई जहरीली स्प्रे निगल ली। जब पारिवारिक सदस्यों को इसका पता चला तो वे उसको इलाज हेतु बङ्क्षठडा लेजाने लगे परन्तु कुछ समय बाद ही मनजीत सिंह की मौत हो गई। घटना संबंधी थाना संगत की पुलिस को सूचित किया गया। सहायक थानेदार रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक मनजीत सिंह की पत्नी जगदीप कौर के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!