Edited By Vatika,Updated: 19 Jun, 2018 02:12 PM
तेल कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ हलका तलवंडी साबो में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता खुशबाज सिंह जटाणा की अगुवाई में धरना दे जमकर नारेबाजी की गई।
तलवंडी साबो (मुनीश): तेल कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ हलका तलवंडी साबो में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता खुशबाज सिंह जटाणा की अगुवाई में धरना दे जमकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान खुशबाज सिंह जटाणा ने कहा कि पिछली कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दौरान कच्चे तेल की कीमतें आज के मुकाबले कहीं अधिक थीं लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने पैट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखा व देश के लोगों को राहत प्रदान की, लेकिन आज कच्चे तेल की कीमतें उसके मुकाबले कम होने के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार लगातार पैट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही है जिससे देश भर के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर आम आदमी के साथ-साथ देश के करोड़ों किसानों पर भी पड़ रहा है।
भाजपा की भाईवाल पार्टी अकाली दल ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी धारण की हुई है। इस अवसर पर निजी सहायक रणजीत संधू, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गुरतिंद्र सिंह रिम्पी, पार्षद अजीज खान, अमृतपाल गर्ग, दिलप्रीत सिंह जगा, रामतीर्थ, जसकरन सिंह गुरुसर, तरसेम सेमी, दर्शन संधू मानवाला, जोङ्क्षगद्र सिंह जगा, राजू प्रधान जगा, यूथ नेता मनजीत सिंह लालेआणा आदि उपस्थित थे।