Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2018 10:25 AM
गांव झुंबा में कर्ज से परेशान खेत मजदूर ने जहरीली दवा निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
संगत मंडी (मनजीत): गांव झुंबा में कर्ज से परेशान खेत मजदूर ने जहरीली दवा निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार खेत मजदूर बीरबल सिंह , जो 2 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था, की पत्नी मनप्रीत कौर भी दिमागी तौर पर ठीक नहीं थी, इसी कारण उसकी लंबे समय से दवा चल रही है। फसल अच्छी न होने व दवा का खर्च अधिक होने कारण बीरबल कई दिनों से परेशान रहता था। इस परेशानी के चलते उसने घर जहरीली दवा निगल ली।
उसको गंभीर हालत में बठिडा के अस्पताल लेजाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बीरबल सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा एक लड़का व एक लड़की छोड़ गया है। इस मौके भाकियू एकता उगराहा के जिला कमेटी सदस्य जगसीर सिंह झुंबा ने कैप्टन सरकार से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।