Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2020 03:04 PM
गांव बीबी वाला के नजदीक एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से सरहिंद नहर की बठिंडा ब्रांच में कूद गई। पता चलने पर नजदीक से गुजर रहे कुछ नौजवानों ने महिला को बाहर निकाल लिया।
बठिंडा: गांव बीबी वाला के नजदीक एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से सरहिंद नहर की बठिंडा ब्रांच में कूद गई। पता चलने पर नजदीक से गुजर रहे कुछ नौजवानों ने महिला को बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार सुबह एक महिला एक्टिवापर बीबी वाला गांव के नजदीक पहुंची व एक्टिवा को बाहर खड़ा करके उसने नहर में छलांग लगा दी।
इसका पता नजदीक ही काम कर रहे कुछ युवकों को चला तो उन्होने तुरंत नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाल लिया। बाद में उन्होंने इसकी सूचना सहारा जनसेवा को दी। सहारा वर्करों ने मौके पर पहुंचकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक तौर पर परेशान थी जिस कारण उसने उक्त कदम उठाया। इधर, जी.टी. रोड पर एक व्यक्ति सुशील कुमार दौरा पडऩे के कारण गिरकर जख्मी हो गया। सहारा वर्करों ने उसे भी सिविल अस्पताल पहुंचाया।